आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली है-प्रियंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

0 दिल्ली और गुजरात मॉडल सिर्फ विज्ञापनों में दिखते हैं
चंडीगढ़। 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का प्रचार करने रविवार को पंजाब पहुंचीं। यहां सबसे पहले उन्होंने कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने  आम आदमी पार्टी को बख्शा और न ही भाजपा को। कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ भी वे बिना नाम लिए बोलीं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली है। केजरीवाल बस आम आदमी का नारा देते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि उन्होंने आम आदमी के लिए किया क्या। दिल्ली मॉडल और गुजरात मॉडल में कोई असमानता नहीं है। दोनों सिर्फ विज्ञापनों में दिखे। दिल्ली में सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य कोई काम नहीं हुआ।
प्रियंका गांधी ने कैप्टन का नाम लिए बिना निशाना साधा,उन्होने कहा कि सांठगांठ चल रही थी, जो खुलकर सामने आ गई थी। इसलिए सरकार बदलनी पड़ी, नई राजनीति लानी पड़ी। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी। हम समझ गए थे कि कुछ गलत हो रहा है। उसे ठीक करने की कोशिश थी कि चन्नी मिल गए। वे जन समस्याओं को समझते हैं, महसूस करते हैं, तभी सुलझा पाते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related