कांग्रेस नेता उत्तराखंड प्रचार से लौटे,कल मतदान इसलिए बाहरी लोगों का रूकना संभव नहीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ के दो वरिष्ठ मंत्री सहित संगठन के कुछ नेताओं को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया था। कल ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के क्षेत्र हल्दवानी में एक बड़ी सभा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ली थी और यहां पर छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव व जयसिंह अग्रवाल ने कमान संभाल रखी थी।  चूंकि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया है। वहां सोमवार को मतदान होना है। ऐसे में छत्तीसगढ़ से वहां प्रचार करने गए मंत्री, विधायक और पदाधिकारी वापस लौट आए हैं।
प्रचार समाप्ति के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहां से वे एक-दो दिनों में रायपुर लौटेंगे। इधर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय,पीसीसी सचिव पंकज सिंह विशेष विमान से रायपुर लौट आए।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में प्रचार किया। बाद में उन्होंने हल्द्वानी में आयोजित प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियां संभाल लीं। वहीं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और उनकी टीम को अल्मोड़ा क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली थी। जयसिंह को वहां पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी थी। ऐसे में वे कई दिनों से उत्तराखंड में थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related