NEET PAPER LEAK: संजीव मुखिया को CBI ने दी क्लीन चिट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET Paper Leak: CBI gives clean chit to Sanjeev Mukhiya!

NEET PAPER LEAK: NEET-UG 2024 के पेपर लीक मामले में आरोपी संजीव कुमार उर्फ ​​संजीव मुखिया को राहत मिली है।

CBI ने कथित पेपर लीक के सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ NEET-UG 2024 के प्रश्न पत्र की चोरी या वितरण से जोड़ने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।

बिहार पुलिस ने 2024 में NEET-UG प्रश्नपत्र चोरी का पता चलने के बाद अन्य परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामलों में कथित संलिप्तता का हवाला देते हुए मुखिया का नाम FIR में दर्ज किया था।

सीबीआई ने कहा कि उसने पटना की एक अदालत में 45 आरोपियों के खिलाफ कई आरोपपत्र दायर किए, लेकिन उसे NEET-UG 2024 परीक्षा के पेपर लीक कांड में संजीव मुखिया की भूमिका साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला।

सीबीआई ने बताया, “संजीव मुखिया संबंधित अवधि के दौरान फरार रहा और बाद में बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चूंकि उसका नाम एफआईआर में था, इसलिए सीबीआई ने NEET-UG 2024 मामले में पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में ले लिया। हालांकि जांच के दौरान उसकी संलिप्तता का कोई सबूत सामने नहीं आया

संजीव मुखिया पर आरोप है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र एक प्रोफेसर ने उपलब्ध करवाया था। बताया जाता है कि मोबाइल के माध्यम से प्रोफेसर ने संजीव मुखिया को प्रश्न पत्र भेजा था।

इसके बाद संजीव ने हर छात्र से 40 लाख रुपये प्रश्न पत्र के बदले में मांगे थे। इस 40 लाख में से 30 से 32 लाख रुपये ऊपर भेजे जाने थे। जबकि 8 लाख बिचौलियों को दिए जाने थे। इसकी पूरी प्लानिंग संजीव मुखिया ने ही की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related