CG ACB Action: ACB arrests Civil Surgeon while accepting a bribe of ₹1 lakh!
CG ACB ACTION: छत्तीसगढ़ में ACB की टीम ने देर रात सक्ती जिले में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
फार्मासिस्ट से पे-डेटा भेजने के एवज में घूस मांग रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उसे डभरा में ट्रैप किया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 कर्मचारी से 5 महीने का पे-डाटा ट्रांसफर करने के बदले रिश्वत की डिमांड की थी।
उन्होंने हर महीने 20 हजार रुपये के हिसाब से 5 महीने के पे-डाटा ट्रांसफर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग की थी। जिसके बाद कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।
जांच में सही पाए जाने पर ACB की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को स्कॉर्पियो में रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।
