शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने वाली है, इस फिल्ममेकर के साथ करेगी शुरुआत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लगातार किसी ना किसी सितारे की बेटी या बेटा बॉलीवुड BOLLYWOOD  में अपना डेब्यू करने के लिए चर्चा में रहता है और पिछली साल भी कुछ सितारों के बच्चें इंडस्ट्री में नजर आए थे। लेकिन इस वक्त सुपरस्टार शाहरुख खान shahrukh khan  के घर से एक खबर सामने आ रही है। दरअसल शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान suhana khan को अभी बॉलीवुड में डेब्यू करना बाकी है, लेकिन उन्हें पहले से ही काफी लोकप्रियता हासिल है।

खबरें हैं कि वो काफी जल्दी अपना करियर इंडस्ट्री में शुरु करने वाली हैँ। बता दें कि ये चर्चा तब सामने आई थी जब उनको एक मशहूर फिल्ममेकर के ऑफिस के बाहर देखा गया था।

जी हां, युवा स्टार किड को फिल्म निर्माता जोया अख्तर के कार्यालय के बाहर देखा गया। फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जोया की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले खुद किंग खान ने खुलासा किया था कि सुहाना अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखती है, प्रशंसक उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की घोषणा करने का इंतजार कर रहे हैं।

धर्मा प्रोडक्शन से फिल्मों में शुरुआत करने वाली हैं सुहाना खान के दोस्तों की बात करें तो अनन्या पांडे फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैँ। उनकी दूसरी फ्रेंड शनाया कपूर भी काफी जल्दी धर्मा प्रोडक्शन से फिल्मों में शुरुआत करने वाली हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related