BSP ने जारी की 54 प्रत्याशियों की नई सूची, CM योगी के सामने शमसुद्दीन मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली. इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. बसपा ने 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. बसपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को उम्मीदवार घोषित किया है. ख्वाजा शमसुद्दीन गोरखपुर शहर सीट पर सीएम योगी को चुनौती देंगे.

बसपा की इस लिस्ट में गोरखपुर के साथ ही कुशीनगर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले की विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. बसपा ने संत कबीर नगर, महराजगंज और बलिया जिले की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बसपा ने अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी सीट से प्रतीक पाण्डेय और टांडा सीट से शबाना खातून को चुनाव मैदान में उतारा है.

बसपा ने गोरखपुर की कैम्पियरगंज सीट से चंद्रप्रकाश निषाद, पिपराइच से दीपक अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण सीट से दारा सिंह निषाद को टिकट दिया है. पार्टी ने सहजनवा से अंजू सिंह, खजनी सुरक्षित सीट से विद्यासागर, चौरी-चौरा से वीरेंद्र पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया है. बांसगांव से राम नयन आजाद और चिल्लूपार सीट से राजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में होंगे.

 

बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा ने दो बार के विधायक उमाशंकर सिंह पर भरोसा जताया है. फेफना विधानसभा सीट से बसपा के कमलदेव सिंह यादव, बलिया सदर सीट से शिवदास उर्फ मदन वर्मा उम्मीदवार होंगे.गौरतलब है कि गोरखपुर, देवरिया और बलिया समेत जिन जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, उन सीटों पर यूपी चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है. इन सीटों के लिए 3 मार्च को मतदान होगा. चुनाव नतीजे 10 मार्च को मतगणना के बाद आने हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

Discussion over Tea पत्रकार दीपक तिवारी गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक,...