DEEPAM CONTROVERSY : Deep will be lit near the Dargah today, CRPF deployed on the hill.
तमिलनाडु. तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर विवाद अब और गरमा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को विवादित दीपस्तंभ पर दीप जलाया जाएगा। सुरक्षा के लिए पहाड़ी के नीचे से ऊपर तक बैरिकेडिंग की गई है और CRPF की कई यूनिट तैनात हैं।
यह दीपस्तंभ सिकंदर दरगाह से करीब 15 मीटर की दूरी पर है। कार्तिगई दीपम पर्व पर यहां दीप जलाने की मांग लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है।
24 नवंबर को पारंपरिक स्थान पर दीप जलाया गया था, लेकिन विवादित स्तंभ पर दीप की जगह इलेक्ट्रिक लाइट जलाई गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाते हुए शनिवार को दीप जलाने का दोबारा आदेश दिया।
कोर्ट ने मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को निलंबित कर प्रशासन दो पूर्व जजों को सौंप दिया। मुख्य सचिव, डीजीपी, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस भी जारी किए गए। दीप जलाने के दौरान दरगाह से कम से कम 50 मीटर की दूरी रखने का निर्देश है।
आज श्रद्धालुओं को भी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं दरगाह में इबादत करने वालों को नहीं रोका जाएगा।
इस मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आज पहाड़ी पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


