CG WEATHER UPDATE : Cold will increase in two days, mercury may fall by 4 degrees!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड बढ़ सकती है।
CHHATTISGARH : हॉस्टल से कूदा 9वीं का छात्र, 4 लोग गिरफ्तार!
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिनों में तापमान गिरने के बाद इसमें विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सरगुजा संभाग में सुबह धुंध देखने को मिल रही है।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 25 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान में अंतर देखा गया। बस्तर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री और गरियाबंद में 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
अब अगले दो दिनों में गिरते पारे के साथ सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।


