US TARIFF INDIA : अमेरिका का नया टैरिफ झटका, भारत भी निशाने पर?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US TARIFF INDIA : America’s new tariff blow, is India also on target?

रायपुर। अमेरिका भारत समेत 16 देशों के सामान पर फिर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में है। आरोप है कि ये देश सरकारी मदद से जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और सस्ते दामों पर अमेरिकी बाजार में बेच रहे हैं। इससे वहां की कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

SHARE MARKET TODAY : बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 84 हजार पार!

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर इसी हफ्ते जांच के नतीजे जारी कर सकते हैं। यह जांच 11 मार्च से 1974 के अमेरिकी व्यापार कानून के तहत चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर दूसरे देशों के सामान पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। हालांकि, नई दरें अभी तय नहीं हुई हैं।

अमेरिका इसी साल फरवरी में टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर चुका था। रूस से तेल आयात के कारण लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ भी वापस लेने का फैसला किया गया था।

विदेशी सप्लाई चेन में जबरन मजदूरी को लेकर भी अमेरिका कार्रवाई की तैयारी में है। इस मामले में कई व्यापारिक साझेदार देशों पर 10 से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है।

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है। भारत चाहता है कि उसके सामान पर बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम टैरिफ लगे।

इस बीच ट्रम्प रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाले प्रस्ताव पर भी रोक लगा चुके हैं। अब नई जांच के नतीजे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के लिए अहम हो सकते हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related