KORBA ELEPHANT CASE : हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी, 3 आरोपी जेल में!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA ELEPHANT CASE : Teasing an elephant with a tractor proved costly, 3 accused in jail!

कोरबा। हाथी को ट्रैक्टर के जरिए परेशान करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिलगा में हुई घटना के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है।

वन विभाग की टीम मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 24 नवंबर को उपवनमंडल अधिकारी कोरबा तथा कुदमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम जिलगा में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर गांव की एक बाड़ी में छिपाकर रखा मिला। टीम ने ट्रैक्टर जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचाया।

जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर चालक दिग्विजय के पास वाहन चलाने का लाइसेंस भी नहीं था। मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर 25 नवंबर को दिग्विजय (25), सुकनंदन (36) और सब्बीर खान (35), सभी निवासी ग्राम जिलगा, को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में दूरी बनाए रखें। हाथियों का पीछा करने, उन्हें परेशान करने या वाहनों से करीब जाने से बचें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...