BILASPUR AIRPORT UPGRADATION : एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट नाराज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR AIRPORT UPGRADATION : High Court angry over airport development!

बिलासपुर। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार एयरपोर्ट का विकास नहीं करना चाहती, तो इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को सौंप देना चाहिए। साथ ही सरकार पूर्व में दिए शपथपत्र और वादों से पीछे नहीं हट सकती।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में विकसित करने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये की जरूरत है, लेकिन सरकार के पास इतनी राशि नहीं है। कम यात्रियों के कारण लगातार घाटा होने की बात भी रखी गई। सरकार का कहना था कि विमानन कंपनियां बड़े विमानों के संचालन की गारंटी दें, तभी अपग्रेडेशन संभव होगा।

इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा अधिकारी पहले किए गए वादों से अपनी इच्छा से पीछे नहीं हट सकते। साल 2017 से लंबित इस मामले में कोर्ट ने सरकार से संचालन और विकास को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने कहा है।

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ और नए ATC टावर के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंत्रालय में पांच महीने से अटका है। कुल 103 करोड़ रुपये जारी होने पर आधे से ज्यादा जरूरी काम हो सकते हैं।

मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी। अब सरकार के जवाब पर नजर रहेगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

CHHATTISGARH : आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव!

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ...

RAHUL GANDHI RELIEF : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाई कोर्ट में होगी सुनवाई!

  नई दिल्ली। कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले...