MATS UNIVERSITY: Welcomed newly admitted students through ‘Parichay 2026’!
MATS UNIVERSITY: मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यालय द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘परिचय 2026’ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से जोड़ना और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करना था।
समारोह में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्साह, उमंग और मित्रता का माहौल रहा।
कार्यक्रम में कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंद पांडा और व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के आधार पर विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। इसके बाद सामूहिक केक कटिंग और संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों और संकाय सदस्यों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
‘परिचय 2026’ विद्यार्थियों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने और विश्वविद्यालय परिवार में अपनत्व की भावना विकसित करने का यादगार अवसर बना।
