CG PATWARI JOB : 200 Patwari Recruitment! Big Job Opportunity
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 200 पटवारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
भर्ती में प्रदेश के प्रचलित आरक्षण नियमों और संबंधित भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से होगी।
भर्ती को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को आदेश भेज दिया है। CGSSB को भी भर्ती से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

आवेदन कब से शुरू होगा?
अभी पटवारी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की तारीख, परीक्षा की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं हुई है।
इन सभी जरूरी जानकारियों का खुलासा आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को फिलहाल ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
