SWINE FLU CG : स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! रायपुर में 108 केस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SWINE FLU CG : Swine flu wreaks havoc! 108 cases in Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक 251 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें अकेले रायपुर के 108 मरीज शामिल हैं।

सोमवार को प्रदेश में 16 नए मरीज मिले, जिनमें 8 रायपुर के हैं। फिलहाल 67 संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 22 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इस तरह प्रदेश में 89 एक्टिव मरीज हैं।

CHHATTISGARH : छात्राएं 30 KM पैदल चलीं, CM साय सख्त!

हालांकि राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार संक्रमितों और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी कर रहा है।

H1N1 में म्यूटेशन नहीं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल H1N1 वायरस के स्वरूप में कोई नया म्यूटेशन सामने नहीं आया है। अधिकांश मरीज इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं और कई मरीजों में संक्रमण के लक्षण हल्के हैं।

हालांकि पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर हो सकता है। विशेषज्ञों ने ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सर्दी-खांसी के साथ सांस फूल रही है तो जांच कराएं

आंबेडकर अस्पताल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा के अनुसार सर्दी, खांसी और गले में खराश के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो स्वाइन फ्लू की जांच करानी चाहिए।

समय पर जांच और इलाज से संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सकता है। बुजुर्गों और पहले से बीमारी से जूझ रहे लोगों को फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related