CHHATTISGARH : नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी ने SP को लिखी चिट्ठी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Municipal Council President’s wife writes letter to SP!

जशपुर। जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत को लेकर एक चिट्ठी इन दिनों सियासी और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी पत्नी प्रियतम अरविंद भगत ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र लिखकर वैवाहिक संबंधों और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में प्रियतम ने बताया कि वर्ष 2021 से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और करीब चार साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। इस दौरान जीवनभर साथ निभाने और विवाह का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि 2025 में अरविंद भगत के नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद बातचीत और मुलाकातें कम हो गईं।

परिवारों के बार-बार कहने के बाद 7 मार्च 2026 को रायपुर स्थित आर्य समाज में विवाह संपन्न होने का उल्लेख भी पत्र में किया गया है। विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन और परिचित मौजूद थे।

प्रियतम ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 86 सहित अन्य लागू धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घरेलू हिंसा कानून के तहत संरक्षण, निवास, आर्थिक सहायता और क्षतिपूर्ति जैसी राहतों के लिए सहयोग मांगा है।

इस शिकायत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related