BJP-RSS CONTROVERSY : Rahul Gandhi furious over Kharge’s stage purification, demands action from PM
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी ने BJP-RSS पर निशाना साधा है।
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा कि दलितों के साथ भेदभाव आज भी जारी है। उन्होंने खड़गे के लिए इंसाफ की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग की।
राहुल ने कहा कि एक तरफ संविधान की विचारधारा है और दूसरी तरफ BJP-RSS की विचारधारा। उन्होंने दावा किया कि खड़गे के भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण करना दलितों के प्रति भेदभाव वाली सोच को दिखाता है।
राहुल ने यह भी कहा कि 12 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
