BILASPUR AIRPORT: Aircraft tyre bursts during landing; passengers have a narrow escape!
BILASPUR AIRPORT: बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब प्रयागराज से बिलासपुर आने वाली Alliance Air की फ्लाइट 9I697 बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया।
अचानक हुई इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर रोक लिया।
विमान में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई और विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।
विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद बिलासपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दी गई है।
फिलहाल विमान के टायर फटने के सटीक कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और एयरलाइन की ओर से जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
