CG CRIME: Major police action; two absconding accused arrested from Odisha!
CG CRIME: बिलासपुर के सिरगिट्टी पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को राउरकेला, ओडिशा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में एक महिला अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवक वहां पहुंचे और महिला को घेरकर मारपीट करते हुए उसके गले में पहनी करीब एक तोला वजन की सोने की चेन, जिसमें लॉकेट लगा था, लूटकर फरार हो गए थे।
लूटी गई चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई थी।मामले में थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 457/2026 के तहत धारा 309(6), 3(5), 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों नवीन साहू और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि मामले के दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और अन्य राज्य में तलाश के लिए अनुमति प्राप्त कर राउरकेला, ओडिशा में लगातार पतासाजी की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों फरार आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपीयों मे,,,,सोनू सोनकर उर्फ टेनी, पिता गुलाब सोनकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी न्यू बस स्टैंड, मछली मार्केट, थाना प्लांट साइट, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
मोह. इरफान अंसारी उर्फ झुले, पिता स्व. करीम अंसारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी माल गोदाम मदरसा, थाना उदित नगर, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
