BSP LOHA CHORI: Money shared among 4 IPS officers, 3 IAS officers, and 12 politicians—MLA Rikesh Sen makes a sensational claim!
BSP LOHA CHORI: भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी के मामले को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीएसपी से पिछले 40 सालों से लगातार लोहा चोरी हो रही थी और इस चोरी से मिले पैसों का इस्तेमाल भाजपा के नेताओं को चुनाव में हराने के लिए किया जाता था।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में ट्रांसपोर्ट यूनियन से लाखो रुपये गाड़ियों से वसूलते है वह पैसा 4 IPS, 3 IAS,12 नेताओं मे बटता है।
उन्होंने एक अन्य पोस्ट कर लिखा कि सबके आँखो के सामने ट्रांसपोर्ट यूनियन अवैध वसूली करता है। भिलाई इस्पात संयंत्र से वसूली कर भाजपा को हराने का काम होता है। भिलाई नगर निगम चुनाव मे भाजपा को हराने करोडों फेका जा रहा है। इस वसूली मे छत्तीसगढ़ के बड़े पुलिस अधिकारी शामिल है। मैं यह सब CBI को बताऊंगा।
उन्होंने आरोप लागाते हुए कहा है कि लोहा चोरी मे बड़े पुलिस अधिकारी शामिल है। अधिकारी सीबीआई ऑफिसर से सम्बन्ध ढूढ़ने लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कितना भी सम्बन्ध ढूंढ लो, राष्ट्रीय संपत्ति को लूटने वालो को जेल ही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा की कई बड़े पुलिस अधिकारी दिल्ली दौरा कर रहे ताकि CBI ना आये!
विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा किए जाने के बाद ही इन दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
