BILASPUR SWINE FLU: स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

BILASPUR SWINE FLU: 7 Swine Flu cases detected; Health Department on alert!

 

 

BILASPUR SWINE FLU: बिलासपुर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 7 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 2 मरीजों का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 5 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है।

वहीं, 75 वर्षीय महिला मरीज की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उपचार के दौरान उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सामने आए मामलों में एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।

सीआईएमएस, जिला अस्पताल सहित सभी पीएचसी और सीएचसी में संदिग्ध मरीजों की जांच और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक एहतियात अपनाने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राज्यपाल पर पोस्ट, हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : High Court strict on Governor's post बिलासपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : बिजली-पानी पर हाईकोर्ट सख्त!

CHHATTISGARH : High Court strict on electricity and water! बिलासपुर....