CM Sai News: CM Sai returns from Delhi visit; claims BJP victory!
CM SAI NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दिल्ली दौरे के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। साथ ही नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर चिंता भी जताई।
मुख्यमंत्री ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर चिंता जताते हुए कहा कि इस आपदा में देश और प्रदेश के कुछ लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की और छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों से उन्हें अवगत कराया।
संगठन में प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का मामला है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में भाजपा के कामकाज को लेकर कहा कि हर जगह अच्छे काम हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जहां-जहां चुनाव होने हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी जीत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में अच्छा काम किया है और इसी के आधार पर पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा।
