NEPAL FLOODS: Humanity put to shame—people seen stealing gold earrings from a woman’s corpse!
NEPAL FLOODS: नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने और भूस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ और मलबे के भारी बहाव ने रसुवा समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई.
इस बीच नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में मारे गए एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो वायरल होते ही नेपाल पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया.
वीडियो 41 सेकंड का है और इसमें साफ देखा जा सकता है कि दो लोग एक महिला के शव को लकड़ी के तख्तों की मदद से और बालों से खींचकर ले जा रहे हैं.
इसके बाद वे शव के दोनों कानों से सोने की बालियां निकालकर एक तरफ रख देते हैं.
