CG VIRAL VIDEO : Reel with blood sample!
दुर्ग. दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में महिला टेक्नीशियन ड्यूटी के दौरान लैब के अंदर रील बनाती नजर आ रही हैं।
मामला सामने आते ही अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है और लैब प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
CG CONGRESS CHINI SATYAGRAHA : महंगी चीनी पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’!
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस समय रील बनाई जा रही थी, क्या उस दौरान मरीजों के ब्लड सैंपल और जांच का काम प्रभावित हुआ था?
मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसी लैब में कुछ दिन पहले एक युवक की रिपोर्ट को लेकर विवाद सामने आया था। युवक को पहले एचआईवी पॉजिटिव बताया गया था, लेकिन दोबारा जांच और पड़ताल के बाद रिपोर्ट में सुधार किया गया।
अब वायरल रील के बाद लैब की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
अस्पताल प्रबंधन वीडियो कब बनाया गया और उस समय लैब में क्या काम चल रहा था, इसकी जांच कर रहा है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
