CG CONGRESS CHINI SATYAGRAHA : महंगी चीनी पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS CHINI SATYAGRAHA : Congress’s ‘Satyagraha’ on expensive sugar!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती शक्कर की कीमतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ ‘चीनी सत्याग्रह’ शुरू करने की तैयारी में है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज का आरोप है कि सरकार को शक्कर के दाम बढ़ने की जानकारी पहले से थी, लेकिन कीमतों को काबू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बैज ने गन्ने के बड़े पैमाने पर इथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल को भी शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह बताया है। उनका दावा है कि इससे शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई और आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया।

BILASPUR VIOLENCE : बिलासपुर बवाल में 307! उपद्रवियों पर बड़ी FIR

दीपक बैज ने सरकार पर महंगाई के जरिए जनता से करीब 36 हजार करोड़ रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह कभी नमक की कीमत को लेकर नमक सत्याग्रह हुआ था, अब बढ़ती शक्कर की कीमतों के खिलाफ ‘चीनी सत्याग्रह’ के जरिए आंदोलन किया जाएगा।

अब सवाल यह है कि क्या चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का यह आंदोलन सरकार पर दबाव बना पाएगा?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG VIRAL VIDEO : ब्लड सैंपल के साथ रील!

CG VIRAL VIDEO : Reel with blood sample! दुर्ग. दुर्ग...

CHHATTISGARH BREAKING : IFS विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी

CHHATTISGARH BREAKING : New responsibility to IFS Vivek Acharya रायपुर।...