BIHAR CONGRESS PROTEST : कांग्रेस में बगावत के सुर! दिल्ली में धरने की तैयारी, आखिर क्यों नाराज हैं नेता?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIHAR CONGRESS PROTEST : Rebellion in Congress over Bihar defeat, morcha in Delhi

रायपुर। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर अब खुलकर बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं।

2025 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 6 सीटें जीत सकी, जबकि 2020 में पार्टी के पास 19 सीटें थीं। इसी हार से नाराज बिहार कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अब दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विरोध करने की तैयारी में हैं।

नाराज नेताओं का आरोप है कि चुनावी हार के कारणों पर गंभीरता से चर्चा नहीं हुई और उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया।

CG LIQUOR SCAM : हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा – ED के पास पर्याप्त सबूत

बिहार से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 8 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा भवन के बाहर शांतिपूर्ण धरना देने की तैयारी कर रहे हैं।

नाराजगी खासतौर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम को लेकर बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतनी बड़ी चुनावी हार के बाद जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

दूसरी तरफ असंतुष्ट नेताओं का दावा है कि वे लंबे समय से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी से मिलने के लिए भी कई बार समय मांगा गया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

अब सवाल यह है कि बिहार की हार के बाद कांग्रेस की लड़ाई विपक्ष से ज्यादा पार्टी के अंदर तो नहीं बढ़ने लगी है?

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related