ZEE CONTROVERSY : Subhash Chandra makes serious allegations against Ambani in the Rs 22,000 crore dispute
रायपुर। Zee के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर बड़ा आरोप लगाया है।
NCLT में 22 हजार करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट मामले के बीच चंद्रा ने दावा किया कि Zee को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश हुई और उनके खिलाफ गलत नैरेटिव बनाया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि Network18 और CNBC के जरिए उनके खिलाफ कथित तौर पर गलत बातें प्रचारित की गईं। चंद्रा का कहना है कि उन्होंने अंबानी से सीधे इस मामले में दखल देने की अपील भी की थी।
BJP-RSS CONTROVERSY : खड़गे के मंच शुद्धिकरण पर राहुल भड़के, PM से कार्रवाई की मांग
चंद्रा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने खुद कोई कर्ज नहीं लिया था, बल्कि केवल पर्सनल गारंटर बने थे। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी एक खुली किताब है और वह फिर खड़े होंगे।
वहीं, अंबानी परिवार की ओर से इन आरोपों को पहले ही गलत और निराधार बताया जा चुका है।
चंद्रा ने मुकेश अंबानी से कथित प्रोपेगेंडा रोकने की अपील करते हुए कहा कि भारत में इस तरह का ‘गेम’ नहीं खेला जाना चाहिए।
