RANCHI STUDENTS PROTEST : Students create ruckus in Ranchi, barricades broken!
रांची। JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन आज और तेज हो गया। सरकार से बातचीत बेनतीजा रहने के बाद छात्र विधानसभा घेराव के लिए मार्च पर निकल पड़े हैं।
CHHATTISGARH POLICE : ASP की याचिका पर SP-कमांडेंट प्रभार वाले आदेश पर रोक
पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर आगे बढ़ गए। छात्र JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग पर अड़े हैं।
सरकार का दावा है कि छात्रों की करीब 98% मांगें मान ली गई हैं। CGL मामले में CBI जांच के बजाय सरकार ने वित्तीय लेनदेन की ED जांच, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी और 90 दिन में रिपोर्ट का प्रस्ताव दिया, जिसे छात्रों ने खारिज कर दिया।
CHHATTISGARH POLICE : ASP की याचिका पर SP-कमांडेंट प्रभार वाले आदेश पर रोक
विधानसभा मार्च को देखते हुए इलाके में 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं और विधानसभा के आसपास BNS की धारा 163 लागू है। प्रशासन ने उग्र प्रदर्शन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
