PAPER LEAK 2026 : Mastermind of TET paper leak arrested!
रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। भिवंडी पुलिस आरोपी को लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है।
पुलिस के मुताबिक, पेपर लीक का यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। मामले में आरोपी की पत्नी समेत पहले ही कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
CHHATTISGARH : तेंदूपत्ता खरीदी विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार से 4 हफ्ते में जवाब तलब
जांच में सामने आया है कि 28 जून 2026 को होने वाली महाराष्ट्र TET परीक्षा का पेपर परीक्षा से करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया था। पुलिस का दावा है कि प्रश्नपत्र को करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी। अब बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन और पेपर लीक गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
