BJP SUPPORT CENTRE:  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी लोगों की समस्याएं! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP Support Centre: Finance Minister OP Choudhary listened to people’s grievances!

 

 

BJP SUPPORT CENTRE: आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने BJP के प्रदेश कार्यालय के सहयोग केंद्र में आमजनों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान शिविर में 300 से अधिक लोग अपनी समस्याएं और मांगों को लेकर पहुंचे। वित्त मंत्री ने 100 से अधिक आवेदनों का तत्काल निराकरण कराया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि कई मामलों में तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान कराया गया।

वहीं 100 से अधिक मांग संबंधी आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके जल्द निराकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सहयोग केंद्र इसी उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिल सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related