रामाँ लाइफ सिटी में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: एक सप्ताह में लगाए 250 पौधे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

An Example of Environmental Conservation at Rama Life City: 250 Saplings Planted in a Week

 

 

 

बिलासपुर: बिलासपुर के सकरी स्थित रामाँ लाइफ सिटी कॉलोनी के रहवासी पर्यावरण को लेकर एक शानदार पहल कर रहे हैं। कॉलोनी को हरा-भरा बनाने और पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, रहवासियों ने पिछले एक सप्ताह में खाली पड़ी जमीन पर करीब 250 पौधे लगाए हैं। इनमें फलदार, छायादार और फूलों वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

 

करीब 125 एकड़ में फैली और लगभग 600 परिवारों वाली इस कॉलोनी में पिछले दो वर्षों से लगातार यह वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। रहवासियों का मानना है कि तेजी से हो रही पेड़ों की कटाई की भरपाई केवल व्यापक स्तर पर पौधे लगाकर ही की जा सकती है। उनकी इस सक्रियता और हरियाली के प्रति समर्पण से शहर की अन्य कॉलोनियों के लोगों को भी पौधारोपण की प्रेरणा मिल रही है।

 

रहवासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। इसी संकल्प के साथ, कॉलोनीवासियों ने इस बरसात के मौसम में 100 से 200 और पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related