E20 PARTY: After CJP, now the E20 Janata Party has entered the fray!
E20 PARTY: CJP के NEET पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. अब सोशल मीडिया पर एक नई ‘पार्टी’ उतर आई है. नाम है E20 जनता पार्टी.
E20 जनता पार्टी की मांग है कि देश के लोगों को E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का भी विकल्प मिलना चाहिए.
मीम्स, तंज और सवालों के सहारे शुरू हुआ यह अभियान अब पेट्रोल पंप से लेकर सरकार की ईंधन नीति तक बहस छेड़ रहा है.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक लंबे पोस्ट के मुताबिक, E20 जनता पार्टी ने कहा है कि, फ्यूल पॉलिसी में पारदर्शिता, सही जानकारी और उपभोक्ताओं की पसंद का सम्मान होना चाहिए.
उनका कहना है कि जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स में लोगों को विकल्प मिलता है, वैसे ही पेट्रोल खरीदते समय भी ग्राहकों को अपनी पसंद चुनने की आजादी मिलनी चाहिए.
फिलहाल E20 जनता पार्टी कोई औपचारिक संगठन नहीं है. यह अभी एक डिजिटल अभियान के रूप में सोशल मीडिया पर एक्टिव है. लेकिन ‘X’ और इंस्टाग्राम पर लोग तेजी से इस कैंपेन से जुड़ रहे हैं.
अभी ‘X’ पर इस हैंडल के तकरीबन 15000 से ज्यादा फॉलोवर और इंस्टाग्राम हैंडल पर तकरीबन 9000 से ज्यादा फॉलोवर जुड़ चुके हैं.
