NEET PROTEST : भाजपा मंत्री की बेटी ने लगाए मोदी विरोधी नारे!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET PROTEST : BJP minister’s daughter raises anti-Modi slogans!

गुवाहाटी। NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच असम की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। असम सरकार में मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिसा के प्रदर्शन में शामिल होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते देखा जा रहा है। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामले पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने कैबिनेट सहयोगी की बेटी को ट्रोल किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा को नहीं मानती हों।

सरमा ने कहा कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उनके कामों को माता-पिता की विचारधारा से जोड़ना सही नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह दिबिसा के नारों से सहमत नहीं हैं और अगली मुलाकात में उनसे इस बारे में बात कर उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे।

NEET विवाद के बीच असम के मंत्री की बेटी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर सियासत गरमा गई। CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- बच्चों की विचारधारा को माता-पिता से जोड़कर ट्रोल नहीं करना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related