CHHATTISGARH : महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट! कांग्रेस के 2 नेताओं पर FIR के निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Objectionable posts about women! FIR ordered against two Congress leaders

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर है। सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो और AI जनित वीडियो साझा करने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेताओं संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने पुलिस से तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है।

CHHATTISGARH : नशे के सौदागरों पर बड़ा आर्थिक वार, 35.85 लाख की संपत्ति फ्रीज

आयोग के मुताबिक, दोनों नेताओं पर फेसबुक पर महिलाओं के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणियां और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। यदि किसी आपत्तिजनक फोटो या वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है, तो उसकी भी जांच होगी।

आयोग ने सामग्री बनाने, पोस्ट करने और प्रसारित करने वाले सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में IT Act की धारा 67 और BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

CHHATTISGARH : दुकान खोलने पहुंचा ज्वेलर, स्कूटी से 1 करोड़ का बैग पार!

महिला आयोग ने साफ कहा है कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related