CG ACB ACTION : 11.30 लाख का बिल, 22 हजार कमीशन! मैनेजर ट्रैप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACB ACTION : Bill of 11.30 lakh, 22 thousand commission! Manager trapped

बलरामपुर। कलेक्टोरेट स्थित नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में मंगलवार को ACB ने दबिश देकर मैनेजर विद्यासागर गोपाल को कथित रिश्वत लेते ट्रैप किया।

मामला करीब 11.30 लाख रुपये के ट्रांसपोर्टिंग बिल के भुगतान से जुड़ा है। अंबिकापुर की शिवराज सिंह फर्म ने नागरिक आपूर्ति निगम में ट्रांसपोर्टिंग का काम किया था। फर्म का बिल विभाग की ओर से भुगतान किया जा चुका था।

आरोप है कि इसके बावजूद मैनेजर ने भुगतान के एवज में 2 फीसदी कमीशन की मांग की, जो करीब 22 हजार रुपये बताया गया।

DELHI POCSO CASE : बच्ची ने कहा – अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें, कोर्ट ने सुनाया जवाब

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने बलरामपुर कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्रवाई की। जैसे ही कथित रिश्वत की रकम ली गई, ACB ने मैनेजर को पकड़ लिया।

ACB की टीम अब आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उसे न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related