ABHIJEET DIPKE RAIPUR : अभिजीत दीपके आएंगे रायपुर ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ABHIJEET DIPKE RAIPUR : Will Abhijeet Dipke come to Raipur?

रायपुर. रायपुर के नवा रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग की मांग को लेकर पिछले 7 महीनों से धरने पर बैठे D.Ed कैंडिडेट्स ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की। कैंडिडेट्स ने उन्हें रायपुर आकर धरना स्थल पर आंदोलनरत युवाओं से मिलने का न्योता दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग नहीं होने से हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य अटका हुआ है। उनका आरोप है कि लगातार 7 महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।

CHHATTISGARH : महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट! कांग्रेस के 2 नेताओं पर FIR के निर्देश

कैंडिडेट्स ने साफ कहा कि उन्हें किसी का इस्तीफा नहीं चाहिए, उनकी सिर्फ एक मांग है सहायक शिक्षक भर्ती में जल्द काउंसलिंग शुरू हो और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़े।

अभिजीत दीपके को रायपुर बुलाने के पीछे कैंडिडेट्स का कहना है कि वे धरना स्थल पर आकर उनकी समस्याओं को करीब से देखें और उनकी आवाज को मजबूती से संबंधित पक्षों तक पहुंचाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related