STUDENT ASSAULT VIDEO : Hindu Veer Sena chief beats students returning from Jantar Mantar!
रायपुर डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद बरेली लौट रहे छात्रों के साथ गाजियाबाद में कथित मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि हिंदू वीर सेना के अध्यक्ष सत्यम पंडित ने दो छात्रों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
वीडियो सामने आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अखिलेश ने तंज कसते हुए लिखा- ‘भरोसे का विलोम भाजपा!’
[PERMALINK HERE]
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि युवाओं को दिए गए आश्वासन के कुछ ही घंटे बाद उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और हिंसा की घटना सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह भी ‘डबल इंजन की टकराहट’ का नतीजा है।
आरोपों के बीच सत्यम पंडित का नाम पहले भी विवादों में रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2024 में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुद्दे पर कथित भड़काऊ भाषण के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। फरवरी 2026 में मीट की दुकानों को बंद कराने के दौरान मारपीट के आरोप भी उन पर लगे थे।
