COVID-19 NEWS: भारत में फिर बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, चार लोगों की हुई मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

COVID-19 NEWS: Coronavirus threat rises again in India; four people have died!

 

 

COVID-19 NEWS: भारत में एक बार फिर लोग कोरोना वायरस की चपेट मे आ रहे है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश के अम्रारावती का है जहां 10 नए मामले सामने आए हैं।

सामने आए 10 मामले के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 49 हो गई है। इनमें से 24 मरीज अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं, जबकि 16 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, चार लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलटिन के अनुसार, सबसे अधिक तीन मरीज गुंटूर जिले से मिले हैं।

इसके अलावा एनटीआर जिले में दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु, कृष्णा, तिरुपति और विशाखापत्तनम जिलों में एक-एक नया संक्रमित मरीज मिला है।

विभाग ने बताया कि अब तक कुल 302 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

बता दें कि राज्य में कोविड-19 से अब तक चार लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें तीन मौतें वाईएसआर कडप्पा जिले में और एक काकीनाडा जिले में हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में सर्विलांस व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।

जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...