Ram Gopal Agarwal EOW: Ram Gopal Agarwal, who had been absconding for three years, has arrived at the EOW office!
RAM GOPAL AGARWAL EOW : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और कस्टम मिलिंग (चावल) घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल बुधवार को EOW के दफ्तर पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।
करीब तीन साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल को EOW और ED लंबे समय से तलाश कर रही थीं।
बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल पर कांग्रेस भवन में घोटाले का पैसा मंगवाते का आरोप है। वह लंबे समय से फरार चल रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
वहीं, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी लंबी पूछताछ की है।
आपको बता दें कि EOW ने रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से दो दिनों से पूछताछ चल रही है।
मंगलवार को भी करीब छह घंटे तक वैभव से पूछताछ हुई थी। जानकारी है कि आज भी उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच रामगोपाल अग्रवाल भी EOW पहुंचे।
माना जा रहा है कि जांच एजेंसी उनसे घोटालों से जुड़े वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर सकती है।
रामगोपाल अग्रवाल का नाम राज्य के चर्चित शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और कस्टम मिलिंग (चावल) घोटाला मामलों में सामने आया है।
इन मामलों की जांच EOW और ED अलग-अलग पहलुओं से कर रहे हैं।
फिलहाल EOW कार्यालय में रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ जारी है। एजेंसी पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई का निर्णय लेगी।
इस मामले पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजर बनी हुई है।
