CG Naxal Dump: Huge cache of weapons recovered, including a 15-kg pressure cooker IED!
CG NAXAL DUMP: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) को सर्चिंग अभियान में जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया गया।
बरामद 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर IED को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया और 53वीं वाहिनी ITBP के कमांडेंट संजय कुमार के मार्गदर्शन में 7 जुलाई 2026 को अड़िंगपार कैंप से ग्राम एडसमेटा एवं आसपास के जंगलों में संयुक्त एरिया डॉमिनेशन और सर्च अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट आजाद सिंह ने किया। संयुक्त टीम में ITBP के 34 जवान, नारायणपुर पुलिस का एक प्रतिनिधि और पांच सदस्यीय बम निरोधक दस्ता शामिल था। सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और हथियारों का डम्प बरामद किया गया।
बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
- 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी (मौके पर सुरक्षित निष्क्रिय)
- स्थानीय स्तर पर निर्मित रॉकेट लॉन्चर- 01 नग
- देशी 51 मिमी मोर्टार राउंड- 16 नग
- देशी 84 मिमी रॉकेट लॉन्चर राउंड- 05 नग
- देशी 40×46 मिमी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर राउंड- 10 नग
- .303 राइफल के कारतूस- 08 नग
- सामरिक पाउच- 04 नग
