CGPSC NEWS: Process to revise the syllabus has begun!
CGPSC NEWS: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अभ्यर्थी अब वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर एक माह के भीतर अपने सुझाव ऑनलाइन भेज सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भी अपने सुझाव दे सकेंगे।

इसके लिए छग लोक सेवा आयोग ने विशेष लिंक जनरेट किया है। इस लिंक के माध्यम से अभ्यर्थी वे बदलाव पीएससी से साझा कर सकेंगे, जो वे आगामी परीक्षा में चाहते हैं।
हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले पीएससी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो पहले से ही रजिस्टर हैं, वे अपनी पुरानी आईडी का ही इस्तेमाल कर सुझाव दे सकेंगे।
पीएससी द्वारा मुख्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन संविधान दिवस अर्थात 26 नवंबर को जारी करने की परंपरा रही है।
