TAMIL NADU ROAD ACCIDENT : तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई, सड़क पर मची चीख-पुकार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Tamil Nadu Road Accident: Speeding car collides with tanker; screams and chaos on the road!

 

TAMIL NADU ROAD ACCIDENT : तमिलनाडु के पोलाची में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा पोलाची-उडुमलपेट हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई।

मिली जानकारी के मुताबिक, टैंकर हाईवे किनारे लगे पेड़ों में पानी डाल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार टैंकर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सभी मृतक कोयंबटूर जिले के मदुक्कराई के पास स्थित गुरुबंपालयम के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कनकराज, उनकी पत्नी नर्मदा और उनकी दो बेटियों आरती व पूरनी के रूप में हुई है। हादसे में मारे गए पांचवें व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...

ISLAMABAD HOSPITAL FIRE : PIMS में आग, 15 नवजातों की मौत

ISLAMABAD HOSPITAL FIRE : Fire in PIMS, 15 newborns...