CG Under-bridge: Major order issued regarding the Sirsa Gate and Raipur Naka under-bridges!
CG UNDER-BRIDGE: भिलाई-3 स्थित सिरसा गेट अंडरब्रिज और दुर्ग के रायपुर नाका रेलवे अंडरब्रिज को 1 जुलाई से 31 अगस्त तक पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है।
इस दौरान दोनों अंडरब्रिज से किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही नहीं होगी।
रेलवे विभाग के अनुसार, दोनों अंडरब्रिज में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति, बड़े-बड़े गड्ढों, पानी के रिसाव और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या देखने को मिल रही थी। इससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था।
दोनों अंडरब्रिज बंद होने से टाउनशिप, पटरीपार समेत करीब 110 गांवों के हजारों लोगों को रोजाना लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ेगा, जिससे यात्रा का समय और दूरी दोनों बढ़ जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों से इस बार उम्मीद की जा रही है कि काम गुणवत्तापूर्ण होगा और बारिश के मौसम में जलभराव व खराब सड़क जैसी परेशानियों से स्थायी राहत मिलेगी।
रेलवे विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि 1 जुलाई सुबह 8 बजे से 31 अगस्त शाम 6 बजे तक दोनों अंडरब्रिज पूरी तरह बंद रहेंगे।
इस दौरान यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विभाग का दावा है कि तय समयसीमा के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर दोनों अंडरब्रिज को पहले से अधिक सुरक्षित और बेहतर स्थिति में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
