CG Congress: Congress to hold a press conference and present its stance at the district level!
CG CONGRESS: झीरम कांड को लेकर कांग्रेस पहले ही NIA की जांच और मामले में साजिश के पहलू को लेकर सवाल उठाती रही है। अब NIA कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी ने प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रखने की रणनीति बनाई है।
कांग्रेस का कहना है कि जिला स्तर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही पार्टी नेताओं की ओर से यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस इस फैसले को किस नजरिए से देखती है और आगे इस मामले में उसकी क्या भूमिका रहेगी।

