BILASPUR VIOLENCE: Police paraded Ram Singh’s faction; search for Ram Singh continues!
BILASPUR VIOLENCE: बिलासपुर के खपरगंज बवाल मामले में पुलिस ने रामसिंह गुट से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नई गिरफ्तारियों के साथ मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की संख्या 26 हो गई है। वहीं मुख्य आरोपी ठाकुर रामसिंह समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक अक्षय सिंह, मोहनीश गोस्वामी और सदानंद साहू घटना की शुरुआत के दौरान मौके पर मौजूद थे। मामले में पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
इससे पहले भी रामसिंह गुट से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चार और गिरफ्तारियों के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। दूसरी ओर ठाकुर रामसिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। रामसिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया वीडियो के जरिए आत्मसमर्पण करने की बात भी कही थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज नेहरू चौक से भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय ले जाया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खपरगंज बवाल मामले की जांच अभी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की पड़ताल के साथ फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
