BHARAT TIWARI ENCOUNTER: Bharat Tiwari’s mother accuses SP of issuing threats!
BHARAT TIWARI ENCOUNTER: बिहार के भोजपुर जिले में हुए कथित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भरत तिवारी की मां आशा देवी ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि SP ने उनके घर आकर छोटे बेटे को धमकी दी है।
SP ने घर पहुंचकर मामले को दबाने का प्रयास किया, जब नहीं मानें तो बड़े बेटे जैसा हाल करने की धमकी दी है। हालांकि, आशा देवी के इन आरोपों को भोजपुर SP ने बेबुनियाद बताया है।
भरत तिवारी की मां आशा देवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया की SP घटना के 8 दिनों बाद उनके घर पर आए थे।
इस दौरान SP ने कहा कि इस मामले को यहीं खत्म कर दिया जाए और आप लोग मीडिया पर ज्यादा बयानबाजी मत दीजिए, अगर नहीं मानें तो भरत की तरह मरवा देंगे।
इसके बाद SP ने छोटे बेटे को अलग से ले जाकर कहा कि भरत तिवारी अपराधी था, इसलिए मार दिया गया।
अगर तुम भी ऐसे ही बोलते रहे तो भरत जैसा ही हाल किया जाएगा। आशा देवी ने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
भरत तिवारी की मां के आरोपों पर सफाई देते हुए भोजपुर SP ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इस न्यायिक जांच में पुलिस पूरा सहयोग कर रही है ताकि तथ्यों के आधार पर सही जांच पड़ताल की जा सके।
