DONALD TRUMP: भारत आयेंगे डोनाल्ड ट्रंप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

DONALD TRUMP: Donald Trump to visit India!

 

DONALD TRUMP: व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प साल 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं।

ट्रम्प की राष्ट्रपति रहते हुए दूसरी भारत यात्रा हो सकती है। इससे पहले ट्रम्प साल 2020 में पहली बार अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अमेरिका दोनों देशों के रिश्ते शानदार दौर में हैं। अब दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

भारत-US संबंधों पर मार्को रुबियो ने कहा, “मुझे लगता है कि सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है।

मेरा मतलब है, रिश्ते बहुत मजबूत हैं। G7 में प्रधानमंत्री के साथ हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई थी, राष्ट्रपति की भी बैठक हुई थी।

हम एक ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहे हैं. हम इसे पूरा करने के बिल्कुल करीब हैं और यह बहुत सकारात्मक है।

हम जल्द ही एक और क्वाड बैठक में फिर से जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं, और मैं खुद साल के अंत से पहले वापस आने और अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति की यात्रा की योजना बनाने की उम्मीद कर रहा हूं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related