BJP VS CONGRESS: अमरजीत भगत प्रदेश अध्यक्ष बनने की चाह में कर रहे बयानबाजी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP vs Congress: Amarjeet Bhagat making statements in hopes of becoming the state president!

 

BJP VS CONGRESS: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में BJP प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा के अंदरखाने में कुछ भी अच्छा नहीं है। चला चली की बेला है, लोगों में व्याकुलता है।

इसी बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि अमरजीत भाई मेरे प्रिय छोटे भाई हैं।

वो अपना समय 18 से लेकर 23 का कार्यकाल याद करें। बहुत नाक रगड़े थे तब वो मंत्री बन पाए थे।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, अपने 5 साल और हमारे ढाई साल की तुलना कर लें। किसने कितना काम किया याद आ जाएगा।

अमरजीत भगत प्रदेश अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि कब बैज हटे और वो अध्यक्ष बने इसलिए वो बयानबाजी कर रहे।

उन्होंने कहा, कांग्रेस का असली चेहरा प्रशिक्षण में उजागर हो गया। चंदा कैसे वसूला जाए, कैसे आर्थिक स्थिति मजूबत हो इसकी ट्रेनिंग दी गई।

कांग्रेस की ट्रेनिंग में कौन झोला लेकर आ रहा इसकी बात होती है। कांग्रेस की मीटिंग आर्थिक कलेक्शन को लेकर ही होता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related