PRIVATE LIPLOCK VIDEO: वीडियो पर अपूर्वा मखीजा बोलीं-  ‘मैं बस बैठकर रोती रही’!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PRIVATE LIPLOCK VIDEO: Apoorva Makhija speaks on the video – ‘I just sat and cried’!

 

 

PRIVATE LIPLOCK VIDEO: पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा उर्फ ‘रिबेल किड’ का एक निजी वीडियो चर्चा में हैं। अपूर्वा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि, यह वीडियो करीब एक साल पुरानी एक निजी पार्टी का था।

उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उस दौरान कोई उनकी रिकॉर्डिंग कर रहा है। अपूर्वा ने बताया कि, जब वह लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचीं, तब तक उनका फोन लोगों के मैसेज से भर चुका था।

लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने वायरल वीडियो देखा है। उन्होंने कहा कि अचानक इतने सारे मैसेज आने के बाद वह पूरी तरह परेशान हो गई थीं। अपूर्वा के मुताबिक, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि अचानक उनके साथ क्या हो रहा है।

अपूर्वा ने बताया कि उनके माता-पिता ने भी वह वीडियो देख लिया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को उनके निजी रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी।

ऐसे में अचानक वीडियो सामने आने से वह खुद भी काफी भावुक हो गए। अपूर्वा ने उस समय को याद करते हुए बताया कि, उनका दिमाग सुन्न हो गया था। वह एयरपोर्ट पर लोगों के बीच बैठी थीं और लगातार रो रही थीं।

अपूर्वा ने स्पष्ट किया कि वायरल हुआ वीडियो करीब एक साल पुराना था और यह उनकी जानकारी या सहमति के बिना रिकॉर्ड किया गया निजी पल था।

वायरल वीडियो में अपूर्वा के साथ नजर आए शख्स की पहचान पॉडकास्टर और DJ अमीन जैज के तौर पर की गई है। वह ‘Untriggered with Ameen JaaZ’ नाम के पॉडकास्ट के लिए जाने जाते हैं।

अपूर्वा और अमीन के रिश्ते को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, वायरल निजी वीडियो को लेकर अपूर्वा ने मुख्य रूप से अपनी निजता के उल्लंघन और इसके सामने आने के बाद हुई परेशानी के बारे में बात की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related