Dhamtari Dial 112: Constable commits suicide by hanging!
DHAMTARI DIAL 112: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डायल 112 में तैनात एक आरक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान आरक्षक ओंकार सोनवानी (निवासी – बंगोली गाँव) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 12 बजे कंट्रोल रूम के कमरे में फांसी लगाने की जानकारी मिली। जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक 6 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से निकला था और रात करीब 8:30 बजे मोबाइल से कंट्रोल रूम में अपनी उपस्थिति की जानकारी दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
