BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh’s counterattack on Sai’s taunt!

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हटाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का तंज कसा, तो भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए यही आरोप भाजपा पर लगा दिया।

बघेल ने कहा कि भाजपा ने अंग्रेजों से ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति सीखी है। उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। बघेल ने यह बयान दुर्ग में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर के दौरान दिया।

JHIRAM GHATI VERDICT : 16 सितंबर को सजा, देवजी सरेंडर के बाद भी जांच पर सवाल

प्रभारी बदले जाने पर बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा में भी प्रभारी बदलते रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में अलग-अलग तरह के लोग प्रभारी बनते रहे हैं और कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले भाजपा को अपने संगठन को देखना चाहिए।

इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था कि कांग्रेस जहां जाती है, वहां गुटबाजी होती है। उनके मुताबिक पंजाब में भी भूपेश बघेल का विरोध हुआ और इसी वजह से उन्हें प्रभारी पद से हटाया गया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करती है, जबकि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है।

झीरम पर भी भूपेश ने सरकार को घेरा

भूपेश बघेल ने झीरम घाटी मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे साजिश की बात सामने आई, लेकिन अब तक साजिशकर्ताओं तक जांच नहीं पहुंची। उन्होंने सुरक्षा में चूक और एफआईआर में आरोपियों के नाम से जुड़े सवाल भी उठाए।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related